कश्मीर धरती का स्वर्ग

“”

ग़र फ़िरदौस बर रुए ज़मीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त, हमीं अस्त। 

अर्थात अगर इस धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं है, यहीं है।  धरती पर स्वर्ग के रूप में लोकप्रिय, कश्मीर बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा हुआ, जो कि भारत का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। कश्मीर की खूबसूरती को देखते हुए अक्सर इसे भारत का स्विटज़रलैंड भी कहा जाता है। ये अपनी इसी प्राकृतिक सुंदरता व यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे अमरनाथ और वैष्णों देवी मंदिर के कारण हर साल यहां कई हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं।  

श्रीनगर 

1

श्रीनगर कश्मीर के साथ-साथ भारत में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां का मुख्य आकर्षण डल झील है, जिसे शहर का रत्न कहा जाता है। यह स्थान कश्मीरी व्यंजनों और अपनी संस्कृति के लिए भी फेमस है। डल झील के साथ-साथ मुगल गार्डन, और निशात बाग यहां के प्रमुख आकर्षण है। 

Learn More

Burst
Arrow

गुलमर्ग 

2

गुलमर्ग बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे घास के मैदान, सदाबहार जंगलों वाली पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ है। गुलमर्ग अपने स्किंग एक्टिविटी और गंडोला राइड के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है। गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व, स्ट्रॉबेरी फील्ड, अपहरवत पीक यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

Learn More

Burst
Arrow

पहलगाम

3

पहलगाम को पृथ्वी पर स्वर्ग का एक उदाहरण माना जाता है पहलगाम लिद्दर झील में रिवर राफ्टिंग, गोल्फिंग और पारंपरिक कश्मीरी वस्तुओं की खरीददारी के लिए भी प्रसिद्ध है। बेताब घाटी, मामल मंदिर, शेषनाग झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। 

Learn More

Burst
Arrow

सोनमर्ग

4

सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर में स्थित एक खूबसूरत शहर है, जो बर्फ से भरे मैदानों, राजसी ग्लेशियरों और शांत झीलों से घिरा हुआ है। सोनमर्ग समुद्र तल से लगभग 2800 किमी की ऊंचाई पर स्थित एक सुरम्य शहर है। सोनमर्ग में प्राचीन गंगाबल झील, विशनसर झील, कृष्णसर झील और गदासर झील प्रमुख आकर्षण हैं, 

Learn More

Burst
Arrow

Kashmir Tour Packages are available from Holidays Hunt Travel. Contact us for affordable Kashmir tour packages  Call or whatsapp: 9419915255 Website Link below

Arrow